फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से खाली मुंबई पहुंच गई एसी स्पेशल ट्रेन

Mon, 13 Apr 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई जाने के लिए यात्रियों को जहां वेटिंग टिकट लेना पड़ा रहा है, लटककर यात्रा करनी पड़ रही है, वहीं रविवार को एक ऐसी ट्रेन भी चली जो मुंबई तक खाली दौड़ गई।
विज्ञापन


रेलवे की यह लापरवाही सामने आई स्पेशल एसी ट्रेन में, जिसमें 894 सीटें थीं। रेलवे ने इस ट्रेन के रिजर्वेशन की फीडिंग रविवार को आरक्षण चार्ट तैयार होने के समय की।

फीडिंग नहीं होने से तत्काल और सामान्य आरक्षण के टिकट नहीं बन सके और ट्रेन खाली ही चली गई। इससे रेलवे को 16 लाख रुपये के राजस्व नुकसान पहुंचा।

मध्य रेलवे ने पिछले माह लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई (एलटीटी) स्पेशल एसी ट्रेन 02111/12 का संचालन शुरू किया था। इस ट्रेन को 12 और 17 अप्रैल यानी दो फेरों के लिए बढ़ा दिया।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे मुख्यालय ने दो अप्रैल को ही फेरे बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया था। ट्रेन की फीडिंग सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) को करनी थी, लेकिन रविवार को क्रिस ने ट्रेन की फीडिंग अंतिम समय पर की।
 
इससे मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन में आरक्षण ही नहीं मिल सका। ट्रेन की एसी थर्ड की 715, एसी सेकंड की 155 और एसी फर्स्ट की सभी 24 सीटें खाली ही रह गईं।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेनों में 3000 में खरीदे टिकट

वाना होने से साढ़े तीन घंटे पहले फीडिंग
एसी स्पेशल ट्रेन 02112 को शाम 4:30 बजे एलटीटी के लिए रवाना होना था।

सुबह भी इसकी बुकिंग नहीं खुली तो उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य ने दिल्ली मुख्यालय को संदेश भेजा।

इसके बाद दोपहर 1:05 बजे आरक्षण के लिए इसकी फीडिंग हो सकी।

जहां एक तरफ यह ट्रेन खाली चली गई वहीं यात्रियों ने रविवार की पुष्पक एक्सप्रेस का तत्काल प्रीमियम में एसी थर्ड का टिकट शनिवार को तीन हजार रुपये में खरीदा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया, मध्य रेलवे ने एसी स्पेशल ट्रेन को पहले दो फेरों के लिए चलाया था।

दोबारा दो फेरों का विस्तार दिया गया, लेकिन इसकी सूचना न मिलने के कारण उसकी फीडिंग न हो सकी। इस मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें