फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, 'पढ़ने की आदत डालें युवा भले ही उपन्यास क्यों न हो'

Thu, 30 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए पढ़ना-लिखना और बोलना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, खासतौर से युवाओं से कहा कि पढ़ने की आदत जरूर डालें, भले ही उपन्यास क्यों न पढ़ें।
विज्ञापन


मुलायम बुधवार को सपा महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर उनकी पुस्तक ‘संसद में मेरी बात’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. राम मनोहर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मुलायम ने केक काटने के साथ ही रामगोपाल को जन्मदिन की बधाई और आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा, इस पुस्तक के जरिये रामगोपाल ने देश की बात कही है। यदि राजनीति करने वाले इसे पढ़ लें तो किसी भी विषय पर भाषण दे सकते हैं। समाजवादी केवल समस्या नहीं उठाते, उनका समाधान भी बताते हैं। बेरोजगारी का मुद्दा उठाया तो बताया कि यह कैसे दूर होगी। जेनएयू की घटना हुई तो हमने लोकसभा में कहा कि समाधान पर बोलिए। अरुण जेटली ने हमें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

'रामगोपाल बोलते कम सुनते ज्यादा हैं'

राम गोपाल को आशीर्वाद देते सपा सुप्रीमो - फोटो : amar ujala
मुलायम बोले, सपा महिलाओं, नौजवानों, छात्रों, गरीबों, किसानों सभी की समस्या उठाती है। रामगोपाल संसद में बहस को गंभीरता से सुनते हैं, देश की समस्याओं पर संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित बोलते हैं। यह बात राज्यसभा के उपसभापति ने एक कार्यक्रम में कही थी।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा, रामगोपाल की प्रतिबद्धता पार्टी और अनुशासन के प्रति रहती है। वे कम बोलते हैं, ज्यादा सुनते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि संसद में रामगोपाल के भाषण युवाओं के लिए अनुकरणीय होंगे। वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर व्यास ने कहा कि रामगोपाल ने लीक से हटकर राजनीति की है।
विज्ञापन

सेकुलर, सोशलिस्ट दिखा सकते हैं देश को रास्ता : अखिलेश

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सेकुलर और सोशलिस्ट ही देश को रास्ता दिखा सकते हैं।  राज्यसभा, लोकसभा में पार्टी का पक्ष क्या हो, इसके लिए रामगोपाल यादव की किताब समाजवादी ग्रंथ का काम करेगी। चुनाव के साल में इस किताब के आने से अपनी बात अच्छी तरह जनता में रखने का मौका मिलेगा।

समाजवादी पार्टी नेताजी (मुलायम सिंह) की बनाई हुई है। सभी उनके आदर्शों पर चल रहे हैं। हम चाहते हैं कि नेताजी ने जिस पार्टी को खड़ा किया है, जेपी और लोहिया के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया है, वे पचास-सौ साल तक दिखें।

नई पीढ़ी को विचारों की बहुत जरूरत : शिवपाल
वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नई पीढ़ी के लिए विचारों की बहुत जरूरत है। रामगोपाल यादव की पुस्तक से उन्हें वैचारिक आधार मिलेगा। आने वाले समय में सांप्रदायिक शक्तियों का समाजवादियों के साथ टकराव होना तय है। बिना विचारों के सांप्रदायिकता से नहीं लड़ा जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें