लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सोमवार को बादशाहनगर स्थित रेलवे मनोरंजन केंद्र में रेलकर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक मल्टीप्ले स्टेशन का शुभारंभ किया गया। जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि मल्टीप्ले स्टेशन में टनल स्लाइड, स्पाइरल स्लाइड, ब्रिज और क्लाइंबिंग नेट जैसे कई खेल उपकरण लगाए गए हैं।
विज्ञापन
यह सुविधा तीन से 15 आयु वर्ग के लगभग 50 बच्चों को एक साथ लाभ दे सकती है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को खेलकूद और मैदानी गतिविधियों से जोड़ना प्राथमिकता है। यह स्टेशन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होगा। अभिभावकों ने मंडल प्रशासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया है।