फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली के निधन पर राजनेताओं ने व्यक्त किया शोक- मुलायम बोले- नींव के पत्थर साबित होंगे उनके भाषण

Sun, 25 Aug 2019 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व अरुण जेटली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री व प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली कुशल अधिवक्ता एवं राजनेता थे। विधि एवं संसदीय परंपरा के उत्कृष्ट ज्ञान एवं अपनी विद्वता से उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके निधन से भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के जानकार थे। वे अपनी बात को तार्किक रूप से रखते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। केंद्रीय मंत्री के रूप में जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने  कहा कि जेटली के निधन का समाचार अत्यन्त दुखद एवं हृदय को झकझोर देने वाला है। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने भी जेटली के निधन पर दुख जताया है।

सपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने अरुण जेटली के निधन को भारतीय राजनीति की बड़ी क्षति बताया है। वे कुशल वक्ता और कानून के बड़े जानकार थे। सांसद के रूप में उनके भाषण नींव का पत्थर साबित होंगे। दूसरे दल में रहते हुए भी वे हमारे घनिष्ठ थे। उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवारीजनों व शुभचिंतकों के प्रति संवेदना जताई है।

विज्ञापन

जेपी आंदोलन के नायक थे जेटली : यशवंत

पूर्व मंत्री और विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने भी अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है। दारुलशफा में लोकतंत्र कल्याण समिति की शोकसभा में यशवंत ने कहा कि अरुण जेटली 1974 के जेपी आंदोलन के लिए गठित छात्र युवा संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक थे। समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में याद रहेंगे जेटली : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। अखिलेश ने कहा कि जेटली कुशल वक्ता, सफल अधिवक्ता और सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में सदैव याद रहेंगे। उन्होंने दिल्ली विवि छात्रसंघ से राजनीति शुरू की थी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृृत्व में संपूर्ण क्रांति आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे व्यक्तिगत संबंधों के प्रति संवेदनशील थे।
विज्ञापन

राजनीति में जेटली का योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा : मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि जेटली नामी वकील व अच्छे इंसान थे। देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। मायावती ने जेटली के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें