फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आलोचना करने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए'

Wed, 08 Oct 2014 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में विपक्षियों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


मुलायम ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए देश को चीन से खतरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि चीन बार-बार भारत की सीमा में घुसपैठ करता है, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन हमेशा से ही देश को धोखा देता आया है। उन्होंने कहा कि चीन के मामले पर सरकार चुप क्यों है, सपा ही इस मामले में खुलकर बोलती आई है।

वहीं, अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सभी सरकारें महंगाई बढ़ाती हैं, लेकिन सपा सरकार ही महंगाई रोकती है।

उन्होंने कहा कि सपा ही सिर्फ जनता का ख्याल रखती है। इसलिए सपा की आलोचना करना सही नहीं, उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा कि सपा की आलोचना करने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।
विज्ञापन

सपा के अध्यक्ष चुने गए मुलायम

मुलायम ने अपने भाषण के दौरान सपाइयों को नसीहत दी कि वह जनता की उपेक्षा न करें। उन्होंने कहा कि एमपी, एमएलए अपना काम कर रहे हैं कि नहीं। इसकी जानकारी हमें मिलती रहती है।

मुलायम ने सपाइयों से कहा कि आप लोग ऐसा कोई काम मत करना जिससे कि पार्टी की बदनामी हो। अगर कोई दिक्कत है तो मुझे या फिर सीएम को पत्र लिखें।

मुलायम ने कहा कि मुझे कई लोगों की शिकायत मिली है। 30 मिनिस्टर हारे हैं। जनता बदला लेती है। इसलिए सुधर जाओ।

इसके पहले मुलायम ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके सा‌थ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खां और जया बच्चन उपस्थित रहे।

इसके पहले मुलायम को आगामी तीन वर्षों के लिए सपा का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

आजम खां की प्रशंसा की

मुलायम ने अपने संबोधन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां की भी तारीफ की। गौरतलब है कि पिछले दिनों जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन के मौके पर अमर सिंह की उपस्थिति के कारण आजम कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे और सपा सरकार से नाराज थे।

सरकार से उनकी नाराजगी काफी समय तक चर्चा का केंद्र रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें