सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि रेप एक करता है, चार लोग फंसा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा, एक महिला से चार लोग एक साथ दुष्कर्म कर ही नहीं सकते।
कई बार तो रेप की घटनाओं में एक ही परिवार के चार भाइयों को फंसा दिया जाता है। ई-रिक्शा वितरण समारोह में बोल रहे मुलायम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कड़ी नीति बनाने का आग्रह किया।
मुलायम ने कहा कि 21 करोड़ की आबादी वाले यूपी में दो फीसदी रेप की घटनाएं सामने आई हैं। ये दो फीसदी भी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमपी और राजस्थान में यूपी से ज्यादा बलात्कार होते हैं। एमपी में यह आंकड़ा 9.8 फीसदी है तो राजस्थान में 7 फीसदी।
उन्होंने कहा कि बदायूं रेप कांड पर यूपी सरकार को काफी बदनाम किया गया जबकि सीबीआई ने खुलासा किया कि वहां रेप ही नहीं हुआ था। कानून व्यवस्था पर यूपी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।