फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने अखिलेश का किया बचाव, कहा- हार की कोई एक वजह नहीं

Mon, 13 Mar 2017 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा। ऐसे में किसी एक व्यक्ति को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होली के बाद हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी होली पर रविवार देर शाम सैफई पहुंच गए।

मुलायम सिंह यादव रविवार दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ से कार के जरिये सैफई पहुंचे। उन्होंने आवास पर मौजूद सपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। चुनावी परिणामों पर कहा कि हम लोग जनता को प्रभावित नहीं कर पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

हमारी भी आई ‌थीं 17-18 सीटें

मुलायम ने कहा, भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया। पहले भी हमारी 17-18 सीटें आई थीं। इसके बाद भी सपा ने चार बार प्रदेश में सरकार बनाई।

अभी होली का त्योहार मनाना है। इसके बाद हार की समीक्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। एक बार हम हारे हैं, अगली बार फिर सरकार बनाकर दिखा देंगे।

माना जा रहा था कि वह रात्रि विश्राम सैफई में ही करेंगे, लेकिन शिवपाल व अखिलेश के आने से पहले ही मुलायम 3.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें