फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बोले, अखिलेश ने क्या परिवार में कई लोग ने अपने नाम खुद रखे

Fri, 14 Oct 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव ने कहा है कि हमारे परिवार में कोई विवाद नहीं है। मेरे परिवार में तीन पीढ़ी से कोई विवाद नहीं हुआ तो अब क्या होगा? उन्होंने पलटकर पूछा, आप क्यों विवाद कराना चाहते हो? 
विज्ञापन


अखिलेश के ताजा इन्टरव्यू में उनकी टिप्पणी कि मैंने तो अपना नाम खुद रखा, पर जवाब देते हुए मुलायम ने कहा, ये भी कोई सवाल है? उन्होंने कहा, राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण अखिलेश का लालन-पालन मेरी बहन ने किया।

उनको वह बहुत मानते भी हैं। मुलायम बोले, अखिलेश ही नहीं, परिवार में कई सदस्यों ने अपने नाम खुद रखे। धर्मेंद्र ने भी अपना नाम खुद ही रखा है। मुलायम स‌िंह सपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  बोल रहे थे।
विज्ञापन

   
Trending Videos
विज्ञापन

मेरे ब‌िना नहीं बन सकती थी सरकार

मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम स‌िंह ने कहा, छोटी सी पार्टी बनाकर हम इस मुकाम पर पहुंच गए। पार्टी बनने के 11 महीने बाद ही हमने सरकार बनाई। 5 नवंबर को हम रजत जयंती मनाएंगे।

उन्होंने कहा क‌ि सपा का ही चमत्कार है जो गायत्री प्रजापत‌ि मंत्री हैं। वह प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा क‌ि रक्षामंत्री रहते हुए हमने जो काम क‌िए उसे जनता आज भी याद करती है। मुलायम स‌िंह ने कहा क‌ि मेरे ‌ब‌िना सरकार कभी नहीं बन सकती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें