फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 30 Oct 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अक्सर पार्टी के मंचों पर नजर आने वाले मुलायम सिंह यादव मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यालय पहुंच गए। 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव को पिछले दिनों माल एवेन्यू में जो बंगला आवंटित किया गया था उसमें उन्होंने अपनी पार्टी का कार्यालय बनाया और मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भी आमंत्रित किया गया था। मुलायम ने आमंत्रण स्वीकार किया और कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान मुलायम ने शिवपाल के साथी नेताओं से मुलाकात की। शिवपाल के पार्टी घोषित करने के बाद मुलायम पुत्र अखिलेश व भाई शिवपाल के बीच संतुलन साधते नजर आ रहे हैं। वह सपा के मंच पर भी जा रहे हैं और शिवपाल के साथ भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


शिवपाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि अगर ऐसा होता है कि सपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें