फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की संभावना के बीच मुलायम का कांग्रेस पर तगड़ा हमला

Wed, 07 Dec 2016 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन की संभावना के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पर तगड़ा हमला करते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी को देश को पीछे ढकेलने वाला बताया।
विज्ञापन


बरेली में आयोजित हुंकार रैली में मुलायम ने कांग्रेस व भाजपा व खूब हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया, सिर्फ झूठ बोला।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा से ज्यादा झूठ भला कौन बोल सकता है! प्रधानमंत्री मोदी ने देश को गुमराह किया है। आने वाले चुनाव में देश की जनता उनको इसका जवाब देगी।
विज्ञापन


मुलायम बोले कि मोदी ने देश की जनता से किये वादे पूरे नहीं किए। वादाखिलाफी करना भी भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन

नोटबंदी से कालेधन वालों पर कोई असर नहीं हुआ

मुलायम ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कहा कि यह देश को पीछे ले जाने वाला कदम है। इससे काले धन वालों पर कोई असर नहीं पड़ा बल्कि देश की जनता परेशान हो गई है। केंद्र के इस फैसले से सबसे ज्यादा किसान व व्यापारी परेशान हैं।

किसान व व्यापारी भाई-भाई की तरह हैं। एक अन्न उगाता है तो दूसरा बेचता है लेकिन नोटबंदी के बाद से ये दोनों ही परेशान हैं।

मुलायम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सरकार देश की जनता को परेशान करने के लिए नहीं होती है। कालेधन वालों पर नोटबंदी का असर नहीं पड़ा है, कालेधन वाले आप के साथ हैं।

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हम अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हैं। हम इसकी अनिवार्यता के खिलाफ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें