फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंद होने पर बोले मुलायम-सदमे में हैं लोग, मिले एक हफ्ते का वक्त

Thu, 10 Nov 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह ने प्रधानमंत्री के हजार-पांच सौ के नोट बंद करने के फैसले की खिलाफत की।
विज्ञापन


मुलायम स‌िंह ने कहा, इस फैसले से देश में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को कम से कम एक हफ्ते का वक्त म‌िलना चाह‌िए। वह लखनऊ में आयोज‌ित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा,  कालेधन के ख‌िलाफ हम भी हैं। सपा ने भी कालेधन के ख‌िलाफ लड़ाई लड़ी। नोट बंद होने के फैसले से जनता को परेशानी हो रही है इसल‌िए ये फैसला कुछ द‌िनों के ल‌िए वापस हो।  इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श‌िवपाल यादव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मुलायम स‌िंह ने कहा, हम भी चाहते हैं क‌ि चुनाव में काला धन ‌इस्तेमाल न हो। मोदी ने अचानक नोट बंद कर द‌िए ज‌िससे सोने के दाम अचानक बढ़ गए।  बीजेपी ने कहा था क‌ि व‌िदेश से कालाधन वापस लाएंगे लेक‌िन उन्होंने झूठ बोला। सपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि जनता को दव‌ाइयों सह‌ित जरूरत का सामान नहीं म‌िल पा रहा। मुलायम ने कहा क‌ि बीजेपी चुनाव देख रही है जनता को नहीं। नोट बंद होने से देश में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि अचानक नोट बंद हो जाने से शाद‌ियों वाले पर‌िवार सदमे में हैं। ऐसा करके प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के प्रत‌ि अव‌िश्वास पैदा क‌िया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें