फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को सीएम का चेहरा बनाए जाने पर मुलायम का दो टूक जवाब, देखें क्या बोले

Thu, 29 Dec 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मुलायम ‌सिंह यादव
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नहीं रखेगी। साथ ही किसी भी दल के साथ गठबंधन की बात को भी उन्होंने खारिज कर दिया।

मुलायम बुधवार को सपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने 403 सीटों में से 325 पर प्रत्याशी घोषित किए। इनमें 176 सीटें वे हैं जहां वर्तमान में सपा के विधायक हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का सीएम चेहरा बनाए जाने से जुड़े सवाल पर मुलायम ने कहा कि हमारे यहां कभी चेहरा सामने नहीं किया जाता। विधानमंडल दल की बैठक में सीएम तय होता है। इस बार भी कोई सीएम चेहरा नहीं होगा।

हालांकि मुलायम ने सफाई दी कि जनेश्वर मिश्र ने उन्हें दो बार चेहरा घोषित किया था। जनेश्वर का तर्क था कि इससे लोगों में भ्रम नहीं रहेगा और सपा को ज्यादा वोट मिलेंगे। क्या यह बात अखिलेश पर लागू नहीं होती?
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम ने कहा कि उन्हें जो कहना था कह दिया। आगे आप तय कर लें। कांग्रेस से गठबंधन से जुड़े सवाल पर मुलायम ने कहा कि सपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा।

इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

अब नहीं बदलेगा टिकट
मुलायम ने कहा कि जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, वहां अब टिकट बदला नहीं जाएगा। बची हुई सीटों पर तीन-चार दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

हम बूढ़े हैं क्या?
मुलायम से सवाल हुआ कि युवाओं को कितने टिकट दिए गए? मुलायम ने कहा, हम बूढ़े हैं क्या? उन्होंने घोषित प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या के सवाल को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
403 सीटों के लिए 4200 दावेदार
मुलायम ने कहा कि 403 सीटों के लिए 4200 दावेदार सामने आए। सभी सीटों पर जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए पार्टी ने सर्वे कराया और फिर राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने 8-10 दिन तक दावेदारों का इंटरव्यू लिया। इसके बाद जिताऊ प्रत्याशी फाइनल किया गया।

प्रत्याशी चयन का इतना लोकतांत्रिक सिस्टम किसी पार्टी में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता सपा की दोबारा सरकार बनाने का मन बना चुकी है। पिछले कई दिनों से दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। अब वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पार्टी को जिताने का काम शुरू कर सकेंगे।

4 of 5
मुलायम ने कहा कि पांच साल पार्टी के कार्यकर्ता काम करते हैं। तकलीफ झेलते हैं। पुलिस की पिटाई सहते हैं। इसके बाद तमाम लोग टिकट चाहते हैं। जिन्हें टिकट नहीं दे पाए हैं, पार्टी उनका जनता के बीच सम्मान करेगी। इतने चुनाव हो गए, टिकट को लेकर पार्टी में कभी विवाद नहीं हुआ। इस बार भी ऐसा कुछ नहीं होगा।

अखिलेश चुनाव लड़ेंगे या नहीं...आप बताओ...
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इस पर मुलायम ने सवालिया अंदाज में कहा कि आप नहीं जानते कि अखिलेश उम्मीदवार होंगे या नहीं?

अखिलेश जहां से चाहेगा, वहां से लड़ लेगा। जिन मंत्रियों व विधायकों के टिकट काटे गए, मुलायम ने उनके नाम भी नहीं बताए। बोले- पूरी सूची सामने है, देख लीजिए। अगर किसी मंत्री का टिकट काटा तो उसका नाम लेकर अपमानित नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम की लिस्ट...यह भी कोई सवाल
मुख्यमंत्री की सूची पर विचार किया या नहीं? मुलायम ने कहा, यह भी कोई सवाल है? उन्हें सूची सिर्फ अखिलेश ने ही नहीं दी है। कई नेताओं ने दी। जितना एडजस्ट कर सकते, कर रहे हैं। यह पूछने पर किटिकट में किसकी ज्यादा चली। मुलायम बोले-अपने मन से सबसे ज्यादा टिकट दिए।

नोटबंदी पर जनता देगी भाजपा को जवाब
नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के सवाल पर मुलायम ने कहा कि भाजपा को  चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। भाजपा कभी सच नहीं बोलती।

उन्होंने हर व्यक्ति को 15 लाख देने का वादा किया था। नहीं दिया। अब जनता को पूछना चाहिए कि 15 लाख कब देंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें