फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से मुलायम ने क्यों की गुपचुप मुलाकात!

Sun, 03 May 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव रविवार की सुबह राज्यपाल रामनाईक से मिले। यादव पूर्वाह्न लगभग 11 बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों लोगों की मुलाकात लगभग आधा घंटा चली। इस मुलाकात के दौरान कोई तीसरा व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।
 
राजभवन की तरफ से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है। पर, माना जाता है कि मुलायम व राज्यपाल के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

इसमें कानून-व्यवस्था, किसानों पर पड़ी प्रकृति की मार, भूकंप व अतिवृष्टि पीड़ित लोगों की मदद और प्रदेश सरकार का कामकाज सहित छात्रसंघों की बहाली जैसे मुद्दे शामिल हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें