फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम पर मेहरबान हुए मुलायम, थपथपाई पीठ

Sun, 23 Nov 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही अंदाज में 75वां जन्मदिन मनाए जाने से गदगद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आजम खां को रिटर्न गिफ्ट में रामपुर के चौमुखी विकास का तोहफा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री को निर्देश दिए कि रामपुर में विकास कार्यों को लेकर सिर्फ घोषणा न करें, 15 दिन के अंदर काम शुरू कराएं। उन्होंने कहा कि हमें सम्मान दिया, अच्छी बात है।

गरीबों को सम्मान दो। उनके रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करो। मुलायम सिंह यादव शनिवार को जौहर यूनिवर्सिटी में रामपुर मेडिकल कालेज के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से मैं रामपुर आया हूं, मेरे बारे में ही बोला जा रहा है। जो सम्मान और आदर मुझे मिला है, शायद ही कभी मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सहयोगियों से कहा कि सम्मान के बदला गरीबों की मदद करके उतारें।

आजम खां की तारीफ की और सीएम को निर्देश दिए कि रामपुर को आदर्श शहर और जिला बनाने की दिशा में कदम उठाएं।
विज्ञापन

अखिलेश ने भी चचा को कहा थैंक्यू

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आजम खां और रामपुरवासियों का शुक्रिया अदा किया। कोई बड़ी घोषणा तो नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि रामपुर को अच्छा शहर बनाया जाएगा। तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने समाजवादियों को बुद्धि दांव आजमाने का सुझाव दिया। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने रामपुर की सभी सड़कों, पुल, बैराज और फ्लाईओवर के लिए जल्द से जल्द पैसा रिलीज करने की बात कही। यूनिवर्सिटी के अंदर की सड़क जल्द बनवाए जाने का ऐलान किया।

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि मुलायम सिंह यादव धर्म निरपेक्षता के जननायक हैं। मुसलमानों का हिमायती होने की वजह से ही वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाए।

जन्मदिन पर खर्च को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि हमने अपने नेता का जन्मदिन मनाया तो विरोधियों को जलन हो रही है। नेता जी जिस बग्घी पर बैठे उसे उनके भांजे ने लंदन से उपहार में भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें