फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: जल्द मिलेगी खुशखबरी!

Sun, 23 Nov 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के पात्र अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन का निर्देश डायट प्राचार्यों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में डायट प्राचार्यों को आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रमाण पत्रों का सत्यापन संबंधित बोर्ड से विशेष वाहक को भेजकर कराए जाएंगे जिससे इसमें देरी न लगे।

तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद एससीईआरटी को मिले आंकड़े के मुताबिक अब तक करीब 78 फीसदी अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने के लिए पात्र पाया गया है।

रिक्त पदों के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग कराई जानी है। एससीईआरटी चाहता है कि अब तक की काउंसलिंग में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

चौथे चरण में बुलाए जाएंगे 10 से 20 गुना अभ्यर्थी

एससीईआरटी प्रशिक्षु शिक्षक के खाली पदों के लिए चौथे चरण की काउंसलिंग जल्द कराना चाहता है। जिलों से मिलने वाले ब्यौरे का ऑनलाइन मिलान एनआईसी से कराया जाएगा। इसके बाद तीन चरणों की काउंसलिंग में मिले पात्रों के नाम हटाते हुए चौथे चरण के लिए मेरिट जारी की जाएगी।

चौथे चरण की काउंसलिंग में भी अनारक्षित वर्ग के 10 गुना और आरक्षित वर्ग के 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, ताकि सभी पदों के लिए पात्र मिल सकें।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में कई जिलों में काउंसलिंग में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों के बारे में शासन जल्द ही फैसला करेगा। एससीईआरटी ऐसे अभ्यर्थियों का विवरण तैयार करा रहा है।

एससीईआरटी का कहना है कि कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी मेरिट अधिक है और उन्होंने कई जिलों में काउंसलिंग करा रखी है। इसलिए ऐसे अभ्यर्थियों को तैनाती तो सिर्फ एक ही जिले में दी जा सकती है। शासन से इस संबंध में जल्द ही निर्णय कराने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें