फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के साथ दिल्ली पहुंचे मुलायम, रामगोपाल ने किया पलटवार

Wed, 11 Jan 2017 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी का नाम और च‌ुनाव चिह्न न बदलने की बात कहकर मुलायम स‌िंह यादव दिल्ली रवाना न‌िकल गए। उनके साथ शिवपाल यादव भी हैं। वही पार्टी तोड़ने की बात पर रामगोपाल यादव ने भी पलटवार क‌िया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि सपा में मुलायम और अ‌खिलेश दोनों खेमों में से कोई भी झुकता नहीं दिखाई दे रहा। सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद मुलायम स‌िंह ने कहा था क‌ि अखिलेश ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे दूसरे दिन अखिलेश ने मुलायम स‌िंह आवास पर जाकर उनसे ढाई घंटे बातचीत की थी। 

इस बातचीत में दोनों पक्षों में सहमत‌ि नहीं बन सकी जिसके बाद बुधवार को मुलायम स‌िंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा क‌ि रामगोपाल अपने बेटे-बहू को बचाने के ल‌िए पार्टी तोड़ना चाहते हैं लेकिन मैं पार्टी नहीं टूटने दूंगा न ही स‌िंबल दूंगा और न ही पार्टी का नाम बदलने दूंगा।
विज्ञापन


इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुलायम शिवपाल के साथ दिल्ली के ल‌िए रवाना हो गए। वहीं दूसरी रामगोपाल ने भी पलटवार किया कि सपा अखिलेश की है, दूसरी पार्टी बनाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा क‌ि नेताजी के बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा। 13 तारीख को चुनाव आयोग फैसला करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें