बड़ी बहू डिम्पल यादव के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। सपा ने उन्हें लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
सपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के कुनबे में 21वें सदस्य की एंट्री हो गई है। इस परिवार के 6 सांसद, 2 विधायक, तीन जिला पंचायत अध्यक्ष और दो ब्लाक प्रमुख हैं। कई सदस्य दूसरे पदों पर हैं।
मोदी की तारीफ कर आई थीं चर्चा में
अपर्णा मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। क्लासिकल सिंगर होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफाई अभियान की प्रशंसा कर वे चर्चा में आईं थी।