फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर बरसे मुलायम, बोले - तुम्हारी हैसियत क्या है, अकेले चुनाव जीत सकते हो

Mon, 24 Oct 2016 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा में छ‌िड़े घमासान को खत्म करने के ल‌िए पार्टी के मुख‌िया मुलायम स‌िंह ने सपा कार्यालय में मीट‌िंग बुलाई। बैठक में उन्होंने कहा, मैंने पार्टी बनाने के ल‌िए बहुत संघर्ष क‌िया। लोह‌िया जी के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ा। पार्टी बनाने के ‌ल‌िए जेल भी गया ये सब जानते हैं। पार्टी में चल रहे झगड़े से दुखी हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि हमने पार्टी के ल‌िए बहुत लाठ‌ियां खाईं ये जो उछल रहे हैं, एक लाठी भी नहीं झेल पाएंगे। उन्होंने कहा, मैं इमरजेंसी के दौरान भी जेल में रहा। मुलायम स‌िंह ने कहा, मैं श‌िवपाल और अमर स‌‌िंह के ख‌िलाफ कुछ नहीं सुन सकता।

श‌िवपाल जमीन पर बैठता था और मुझे कुर्सी पर बैठाता था। सपा सुप्री़मों ने कहा क‌ि मैं और श‌िवपाल कभी अलग नहीं हो सकते। उन्होंने बैठक में ये भी कहा, तुम्हारी हैस‌ियत क्या है, अकेले चुनाव जीत सकते हो? अपने संबोधन के बाद मुलायम स‌िंह ने कहा, अख‌िलेश तुम्हारे चाचा हैं उनके गले लगो। इसके बाद मुलायम ने दोनों को गले म‌िलवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुलायम बोले, कुछ नेता ‌सिर्फ चापलूसी करते हैं

मुलायम सिंह यादव
उन्होंने कहा क‌ि पर‌िवार से मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं जो अब हो रहा है उससे दूखी हूं।  मुलायम स‌िंह ने कहा, जो आलोचना नहीं सह सकता वह नेता नहीं बन सकता। आलोचना हुई है तो सुधार करो। कहा क‌ि कुछ नेता स‌िर्फ चापलूसी करते हैं। उन्होंने कहा क‌ि नौजवानों का मैंने सम्मान क‌िया।

नारेबाजी करने वालों को बाहर करेंगे। सपा सुप्रीमों ने कहा, श‌िवपाल यादव आम आदमी के नेता हैं। इस दौरान वह  मुख्तार अंसारी के बचाव में भी आए और कहा, ‌क‌ि अंसारी का पर‌िवार सम्मान‌ित है। उन्होंने सीएम को फटकार भी लगाई कहा तुम लोग अमर स‌िंह को गाली देते हो, उसने मेरी  बहुत मदद की, जेल जाने से बचाया। वह मेरा भाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें