समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों के आधार पर उन्होंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के आशीर्वाद और उनसे पूछकर ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया है। मोर्चा लोहिया के सिद्धांतों के आधार पर सांप्रदायिक ताकतों से मोर्चा लेने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ मलिक, शादाब फातिमा, पूर्व सांसद वीरपाल यादव, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश, मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता सीपी राय ने भी विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व सांसद भगवती सिंह ने की। संचालन मोर्चा के प्रवक्ता दीपक मिश्र ने किया।
मुलायम और व शिवपाल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के 51 भाषणों की सीडी का भी विमोचन किया। इसे दीपक मिश्र ने संपादित व संकलित किया है।
वीरपाल सेकुलर मोर्चा में शामिल
सपा छोड़ने वाले बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद वीरपाल यादव ने शुक्रवार को शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर भेंट करके सेकुलर मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। शिवपाल ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।