फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने खुद कई बार कहा, अखिलेश मुस्लिम विरोधी: कौमी एकता दल अध्यक्ष

Thu, 26 Jan 2017 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कौएद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कौमी एकता दल के बसपा में विलय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने सपा व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मुलायम ने निजी मुलाकातों व सार्वजनिक तौर पर भी कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अल्पसंख्यक विरोधी हैं।
विज्ञापन


मुझे इस बात का ‌यकीन नहीं होता था लेकिन उनके ‌पारिवारिक विवाद में हमारे साथ जो सलूक हुआ उससे ये बात साबित हो जाती है। वह बसपा कार्यालय पर मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव ने कौमी एकता दल के सपा में विलय का निमंत्रण दिया, हमसे समर्थन प्राप्त किया और इसके बाद उन्होंने विलय को ठुकरा दिया। उन्होंने हमारे साथ वादाखिलाफी की जिसका जवाब जनता जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव में बसपा की सम्‍भावनाओं पर कहा कि यूपी में भाजपा को रोकने की क्षमता सिर्फ एक ही सियासी ताकत में है जो कि मायावती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें