सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यूपी की एक रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर एक विवादित बयान दे दिया है।
लोकसभा चुनाव में सब पर निशाने साध रहे मुलायम ने ये बयान तो दे दिया, पर शायद उन्हें अंदाजा नहीं कि मामला भारी भी पड़ सकताहै।
दरअसल, उन्होंने यूपी की एक जनसभा के दौरान कहा कि मायावती को क्या कहा जाए। उन्होंने कहा, 'मायावती को श्रीमती कहूं, कुंवारी बेटी कहें या बहनजी?'