समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा व्यापारियों का
सम्मान करती है। व्यापारी भी हमारी तरह वचन के पक्के हैं। वे मानते हैं कि
वादा करके बदलना भ्रष्टाचार में आता है।
मुलायम
शुक्रवार को सपा मुख्यालय में उनसे मिलने आए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार
मंडल के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।
व्यापारियों की अगुवाई सांसद
नरेश अग्रवाल, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, चितरंजन स्वरूप, एल्डिको प्रमुख
एसके गर्ग और पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल कर रहे थे।
सपा मुखिया ने कहा,
किसान और व्यापारी भाई-भाई हैं। किसान की समृद्धि से व्यापार बढ़ता है।
किसान, दस्तकार और व्यापारियों की देश की तरक्की में मुख्य भूमिका है। सपा
व्यापारियों का सम्मान करती है और उनकी कठिनाइयों के प्रति संवेदनशील रही
है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में व्यापारी समाज ने सपा की मदद की
थी।
नेताजी (मुलायम सिंह) ने व्यापारियों के हित में वैट नहीं लागू होने
दिया था। व्यापारी बाजार की सशक्त आवाज हैं।
वे
राजनीतिक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं। उन्हें अब राजनीति में अपनी
भूमिका निभानी है।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेंद्र
चौधरी ने बताया कि व्यापारी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों
की जीत के लिए जुटने और मुलायम सिंह यादव को मजबूती देकर दिल्ली भेजने का
संकल्प लिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव किरनमय नंदा और प्रदेश सचिव
एसआरएस यादव भी मौजूद थे।