फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से बांदा जेल ट्रांसफर किए गए डॉन मुख्तार अंसारी, ये बनी बड़ी वजह

Thu, 30 Mar 2017 09:30 PM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार को लखनऊ जेल से बांदा जेल भेज दिया गया। इसके लिए बांदा जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार की सुरक्षा में डीजीपी जेल में तैनात सीओ विमल श्रीवास्तव को भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्तार द्वारा जान का खतरा बताए जाने के बाद अब जेल में डेढ़ सेक्‍शन पीएसी और दो डिप्टी जेलर की अतिरिक्त तैनाती करवाई जाएगी। गौरतलब है कि माफिया मुख्तार ने अपनी जान का खतरा बताया था। पहले उसे आगरा जेल भेजने की तैयारी थी लेकिन बाद में उसे बांदा जेल भेज दिया गया।

मुख्तार अंसारी ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और बाहुबली बृजेश सिंह पर अपनी जान को खतरा बताया था। बुधवार को शपथ लेने विधानसभा पहुंचे मुख्तार अंसारी ने कहा, इन दोनों को ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का संरक्षण प्राप्त है। ये लोग मेरी हत्या कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसी लिए साजिशन मेरा स्थानांतरण लखनऊ कारागार से आगरा कारागार कराया जा रहा है। जिसके बाद देर शाम मुख्तार को लखनऊ से आगरा के बजाय बांदा जेल स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें