फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी बोला: जेल में कराई जा सकती है मेरी हत्या, मुझे मारने को यहां बंदी रक्षक भेजा, इस गैंग से खतरा

Wed, 13 Sep 2023 09:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

मुख्तार ने बृजेश सिंह गिरोह से अपनी जान को खतरा बताया। उसने आरोप लगाया कि एक बंदी रक्षक बांदा जेल में उसकी हत्या के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एंबुलेंस पंजीकरण को लेकर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी एसीजेएम कोर्ट में हुई। मुख्तार को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। इस दौरान मुख्तार ने बृजेश सिंह गिरोह से अपनी जान को खतरा बताया। उसने आरोप लगाया कि एक बंदी रक्षक बांदा जेल में उसकी हत्या के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन यादव की कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकीलों की हड़ताल के चलते कोई गवाही नहीं हो सकी। लेकिन मुख्तार के एक वकील ने उसके द्वारा भेजी गई अर्जी अदालत में दी। इसमें मुख्तार अंसारी ने ब्रजेश सिंह व त्रिभुवन सिंह से दुश्मनी का जिक्र किया है। 

मुख्तार ने कहा कि बृजेश सिंह और सुंदर भाटी गिरोह के खास बंदीरक्षक अजीत गौतम को मेरी हत्या कराने के लिए सोनभद्र से बांदा जेल भेजा है, ताकि मैं बृजेश सिंह व त्रिभुवन सिंह के खिलाफ गवाही न दे सकूं। उसने बताया कि जेल में उसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें