फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari News: मुख्तार की मौत हाई अलर्ट पर तीन जिलों की पुलिस, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई

Fri, 29 Mar 2024 07:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि होने के बाद तीन जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन नजर रख रहा है। अफवाह, भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ पुलिस को अलर्ट पर रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, मुख्तार का परिवार गाजीपुर से बांदा की ओर रवाना हो गया है। वहीं, मामले में सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



बांदा मेडिकल कॉलेज बांदा ने मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि की है। मुख्तार पर जारी किए गए बयान में मेडिकल कॉलेज की तरफ से कहा गया है कि बृहस्पतिवार शाम को करीब 8.25 बजे मुख्तार अंसारी (63) को जेल के कार्मिकों के द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा लाया गया। मरीज को नौ डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। परंतु भरसक प्रयासों के बावजूद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें