फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तो गुनहगार बचेंगे और न ही उनके संरक्षक, जस्ट वेट एंड वाच...: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

Sun, 17 Feb 2019 02:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा और स्वाभिमान से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। पुलवामा आतंकी हमले के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। ये गलती उन पर बहुत भारी पड़ेगी। जस्ट वेट एंड वॉच...। नकवी लखनऊ में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकियों की कमर तोड़ी है। पिछले पौने पांच वर्षों में आतंकी हमलों में कमी आई है। इसके पहले देश के हर हिस्से मं आतंकी हमले होते थे। देश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

वहीं, कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्घू के बयान पर मुख्तार ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए। कम से कम ऐसे माहौल में तो राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प पत्र में शामिल किए जाएंगे लोगों के सुझाव

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘भारत के मन की बात-मोदी के साथ’ अभियान के तहत लोगों से मोदी सरकार से उनकी अपेक्षाएं पूछी जा रही हैं। कोई भी व्यक्ति सुझाव पेटी में पत्र डालकर सरकार तक अपनी बात पहुंचा सकता है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में टीम इसका अध्ययन करेगी और संकल्प पत्र कमेटी को भेज देगी। कमेटी इस पर निर्णय लेकर जनता के मुद्दों को 2019 के संकल्प पत्र में जगह देगी।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब कोई पार्टी अपने पांच साल के कार्यों का लेखाजोखा लेकर जनता की बीच जा रही है और अगले पांच साल में उन्हें सरकार से क्या उम्मीदे हैं? ये जानने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पार्टी नेता व मंत्री देश के लिए अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें