फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को सौगात दे सकते हैं मुकेश अंबानी, पांच साल के लिए इंटरनेट होगा फ्री

Sun, 04 Feb 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी
विज्ञापन

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रदेश के युवाओं के लिए सौगात का पिटारा खोलेंगे। वहीं सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी जैसी कंपनियां बड़ी पहल को लेकर दस्तक देने की तैयारी में हैं। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

विज्ञापन


समिट की तैयारी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी का समिट में आना तय है। अंबानी प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, तकनीकी कॉलेजों और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेजों के लिए रिलायंस जियो के जरिये पांच साल तक मुफ्त वाई-फाई की सौगात देने का एलान कर सकते हैं। इससे लाखों विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान होगी।

शोधार्थियों व वैज्ञानिकों को देश-दुनिया की सूचनाएं मुफ्त में उपलब्ध होंगी। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का इंटरनेट पर होने वाला खर्च बचेगा। सरकार इंटरनेट पर खर्च होने वाली मोटी रकम कंप्यूटराइजेशन पर खर्च कर सकेगी। अंबानी इसके अलावा भी कई बड़े निवेश प्रस्तावों की घोषणा कर सकते हैं जिन पर अमल से बड़ी संख्या में नौकरियों का सृजन होगा, हालांकि उसमें कुछ वक्त लगेगा।

विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्कूटर इंडिया को खरीदने के लिए बढ़ाया हाथ

राजधानी में वर्षों से बंद पड़े स्कूटर इंडिया का परिसर फिर गुलजार हो सकता है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इसका रास्ता निकल आएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की ओर से स्कूटर इंडिया को खरीदकर फिर से नया प्लांट शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं, सनफार्मा ने मिर्जापुर में सोलर एनर्जी पार्क बनाने और आईटीसी ने लखनऊ में फूड पार्क खोलने का प्रस्ताव किया है।

हैदराबाद समिट की तरह ‘स्पेशल’ करने पर मंथन
प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स समिट के दौरान कुछ स्पेशल करना चाहती है। जिस तरह हैदराबाद इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रोबोट लॉन्च कराया गया था, यूपी के अधिकारी भी कुछ इनोवेटिव आइडिया पर माथापच्ची कर रहे हैं।
विज्ञापन

खुले पांडाल में होगा मुख्य समारोह

अफसरों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (file foto)
इन्वेस्टर्स समिट के लिहाज से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का सबसे बड़ा सभागार भी छोटा पड़ रहा है। इसमें अधिकतम 2000 लोग आ सकते हैं। समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास तौर से उपस्थित रहेंगे। इसमें 3000 से अधिक लोगों के मौजूद रहने की संभावना है।

इस लिहाज से सरकार ने मुख्य समारोह प्रतिष्ठान के पास स्थित खाली भूखंड पर कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भव्य पांडाल बनाया जाएगा। इसके पास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। गर्भवती महिलाओं के बैठने के लिए खास व्यवस्था होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें