फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शंकर को पहला पैगंबर बताने वाले का होगा बायकाट

Thu, 19 Feb 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद (सहारनपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत उलेमा के मुफ्ती इलियास के भगवान शंकर को पहला पैगंबर बताने के विवादास्पद बयान पर देवबंदी उलेमा ने कड़ी नाराजगी जताई है। दारुल उलूम ने पूरी जानकारी न होने के कारण इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को अयोध्या में विवादास्पद बयान देकर उलेमा के निशाने पर आए जमीयत उलेमा के मुफ्ती इलियास पर देवबंदी उलेमा ने जमकर भड़ास निकाली। यहां तक कि उनका बायकाट करने तक की बात कह दी।

दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि तमाम मुसलमानों का अकीदा है और पूरी दुनिया मानती है कि दुनिया के सबसे पहले मर्द हजरत आदम हैं। जिन्होंने अल्लाह के एक होने का पैगाम दुनिया में फैलाया।
विज्ञापन


दुनिया की पहली औरत हजरत आदम की बीवी हजरत हव्वा थीं। यह दोनों मुसलमान थे और पांच सौ साल से ज्यादा तक इनकी सब औलाद अल्लाह को एक मानती रहीं। जितने मजहब हैं वे इस्लाम के बाद की पैदावार हैं।
विज्ञापन

मुफ्ती को दोबारा कलमा पढ़ने के साथ निकाह करना चाहिए

उलेमा ने कहा कि यदि कोई हजरत आदम को शंकर और हजरत हव्वा को पार्वती कहता है तो यह एक पागलपन हैं। मुफ्ती आरिफ का हमला यहीं नहीं रुका उन्होंने यह तक कह दिया कि मुफ्ती इलियास को दोबारा कलमा पढ़ने के साथ ही दोबारा निकाह करना चाहिए। यदि वे तौबा नहीं करते तो मुसलमानों को चाहिए कि वह मुफ्ती इलियास का बायकाट करें।

अरबी के विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि जहां तक भगवान शंकर के पैगंबर होने की बात है उसे न सही कहते और न ही गलत। यह मुफ्ती इलियास की निजी राय है, लेकिन भगवान शंकर हमारे लिए काबिले इज्जत हैं।

अल जामिया तुल अनवरिया के मोहतमिम मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि मुफ्ती इलियास ने किस नजरिये से यह बयान दिया समझ से परे है। यह मुफ्ती इलियास की निजी राय है जो सरासर गलत है।

उधर, सबसे बड़े मुस्लिम इदारे दारुल उलूम ने सही जानकारी न होने की बात कहते हुए मुफ्ती इलियास के बयान पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें