फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रामभुआल का मेनका गांधी पर तंज: बोले-उनको कुछ मिलने वाला नहीं, मिल्कीपुर उपचुनाव पर भी दिया बयान

Wed, 08 Jan 2025 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद ने पूर्व सांसद मेनका गांधी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार अफसरों की मदद से वोटरों को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
सांसद रामभुआल निषाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रामभुआल निषाद एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट से जारी नोटिस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी। सांसद ने कहा उनकी याचिका रद्द हो चुकी है। अब दीवानी तो कहीं भी की जा सकती है। उसी में की हैं, उसमें उनको कुछ मिलने वाला नहीं है।

विज्ञापन


सांसद निषाद मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में पूर्व जिपं अध्यक्ष/सदस्य ओपी चौधरी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद मेनका गांधी पर हमला बोला। सांसद ने कहा पूर्व सांसद ने किया क्या हैं, वह देखने से लग रहा है। न सड़क है, न कोई बढ़िया हॉस्पिटल है। उनकी सरकार थी लेकिन कोई रोजगार के अवसर नहीं मिले। न कोई फैक्टरी लगी न कोई खाद का कारखाना लगा। अभी बीते दिनों खाद की इतनी किल्लत थी जबकि सुल्तानपुर में किसानों की संख्या बड़ी है। खेतीबाड़ी का काम यहां ज्यादा होता है।

विज्ञापन


वहीं, मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर हुए सवाल पर रामभुआल ने कहा कि सरकार सत्ता में बने रहने के लिए हर स्तर पर उतरकर बूथ कैपचरिंग से लेकर अपने अधिकारियों को लगाकर वोटरों को प्रभावित कर रही है। लिस्ट में नाम कटवाकर ये सरकार चुनाव जीत रही है। ये अपनी लोकप्रियता से कोई चुनाव नहीं जीत रही है।
विज्ञापन


ये है मामला
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की पूर्व सांसद मेनका गांधी के मामले में सपा सांसद रामभुआल निषाद और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर सपा सांसद और चुनाव आयोग से अपना पक्ष रखने को कहा है। पूर्व सांसद ने जनप्रतिनिधि कानून को चुनौती दी थी। धारा 81 में चुनाव याचिका दाखिल करने के लिए 45 दिन की समय सीमा तय की गई। समय सीमा में दाखिल न होने के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेनका गांधी की चुनाव याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद पूर्व सांसद ने कानून के प्रावधान को ही कोर्ट में चुनौती दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें