फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती भूल गईं कि भाजपा ने ही उनकी जान सपाइयों से बचाई थी : कौशल किशोर

Sun, 08 Apr 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते भाजपा सांसद कौशल किशोर (बाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा सांसद कौशल किशोर ने मायावती के आरोपों का करारा जवाब दिया है। मायावती के दलितों को गिरफ्तार करने के बयान पर उन्होंने सवाल किया कि माया बताएं, किस पर फर्जी मुकदमे लिखे गए हैं? मायावती भूल गई हैं कि सपाई जब उनकी जान लेना चाह रहे थे भाजपा ने ही उन्हें बचाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई अपराध करेगा तो वह किसी भी वर्ग का होगा उस पर एक्शन होगा। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जिन अपराधों में 7 साल तक की सजा है, उसमें सीधे गिरफतारी नहीं होगी, एससी एसटी एक्ट भी इसमें शामिल है।

मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि माया को तीन बार भाजपा ने सर्मथन दिया और और उनको सीएम बनाया। मायावती भूल गई हैं कि सपाई जब उनकी जान लेना चाह रहे थे भाजपा ने ही उन्हें बचाया। सीएम बनने के बाद यूपी में एससी आयोग को मायावती ने ही कमजोर किया।
विज्ञापन


आंबेडकर के जातिविहीन समाज की स्थापना के मिशन को मायावती ने कमज़ोर किया। उन्होंने ये भी कहा कि सीएम रहते हुए प्रतिनिधित्व को जस्टिफाई करने के बजाय मायावती सुप्रीम कोर्ट गईं जिसका सर्वाधिक नुकसान दलितों को हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

'बाबा साहेब का मिशन अधूरा, भाजपा कर रही है पूरा'

- फोटो : amar ujala
किशोर ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण अटल विहारी वाजपेयी जी ने लागू किया था तो फिर भाजपा इसके विरोध में कैसे हो सकती है। लोगों में सिर्फ भ्रम पैदा किया जा रहा है।

बाबा साहेब का मिशन था जातिविहीन समाज की स्थापना करना, केंद्र और प्रदेश सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मायावती का कहना है कि दलितों को न्याय नहीं मिल रहा है जबकि दलितों के लिए सबसे ज्यादा काम भाजपा ने ही किया है। दलित वर्ग के अधिकारियों को सरकार सम्मान दे रही है।

सांसद बोले कि 13 अप्रैल को बाबा साहेब की जयन्ती की पूर्व संध्या पर हर जिले में दलित समाज के लोग आंबेडकर मिशन पद यात्रा करेंगे। इसका नाम होगा 'बाबा साहेब का मिशन अधूरा, भाजपा कर रही है पूरा'।

इससे पहले रविवार की सुबह मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया था। माया ने कहा था कि भारत बंद आंदोलन सफल होने के बाद भाजपा दलितों को गिरफ्तार कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें