फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना को देशभक्त बताने वाले देश से माफी मांगें ः कौशल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सांसद व केंद्रीय शहरी आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि जिस जिन्ना की वजह से हमारे अखंड भारत का बंटवारा हुआ उसे आज समाजवादी पार्टी के मुखिया देशभक्त कह रहे हैं। उन्हें अपने इस शर्मनाक बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। यह बात कौशल किशोर ने शुक्रवार को एक लॉन में आयोजित यदुवंशी सम्मेलन के दौरान कही।
विज्ञापन

कौशल किशोर ने यदुवंशियों से अपील की कि वे पांडवों की तरह भगवान श्रीकृष्ण के बताए रास्ते पर चलकर धर्म और राष्ट्रहित में कार्य करें। कहा कि इसीलिए यदुवंश समाज, भगवान श्रीकृष्ण के मार्ग दर्शन पर चलने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है। नीरज सिंह यादव व अशोक यादव प्रधान के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। अनुसूचित जाति मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर, मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, मीनू वर्मा, काकोरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामविलास रावत, पूर्व प्रधान रमेशचंद्र, अमरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें