फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत से राज्यपाल को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 25 Mar 2015 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मप्र के व्यापम घोटाले से विवादों में आए राज्यपाल राम नरेश यादव के बेटे की मौत लखनऊ में हो गई है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। बेटे की मौत से राम नरेश को गहरा सदमा लगा है, हालत बिगड़ने पर उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मप्र के व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का नाम भी प्रमुखता के साथ आया था। इस मामले में उनके बेटा शैलेश यादव का नाम भी आया था।

अब खबर यह है कि शैलेश यादव की लखनऊ में संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई है। शैलेश का शव मॉल एवेन्यू स्थित रामनरेश यादव के सरकारी आवास पर मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार के सूत्रों के अनुसार, उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि पोस्टमार्टम होगा या नहीं।

शैलेश लखनऊ के आवास में रह रहे थे। वहां उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे थे। शैलेश उप्र कांग्रेस से भी जुड़े हुए थे। परिवार के साथ तीन नौकरों का स्टाफ भी उनके साथ रहता था।

बुधवार की सुबह सात बजे बेडरुम में औंधेमुंह पड़े पाए गए हैं। यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी पत्नी और बच्चे उस समय कहां पर थे। कहा जा रहा है कि शैलेश हाईपर टेंशन और शुगर के मरीज थे। कांग्रेस के कुछ नेता मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें