फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी, देहरादून, नैनीताल तक कीजिए यूपी रोडवेज की बस में सफर, सीएम योगी ने दी सौगात

Thu, 21 Dec 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एमओयू दिखाते सीएम योगी।
विज्ञापन
यूपी के लोग अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल समेत कई शहरों के अलावा जम्मू-कश्मीर में वैष्णोदेवी तक की यात्रा परिवहन निगम की बसों से कर सकेंगे। इसके लिए तीनों प्रदेश की सरकारों ने बुधवार को एक करार पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में तीनों प्रदेश के परिवहन मंत्रियों ने आपस में बस चलाने को लेकर ‘मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ (एमओयू) साइन किया। इससे विशेष तौर पर वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थ यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी की ओर से परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह व जम्मू-कश्मीर के परिवहन मंत्री सुनील कुमार शर्मा और उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


करार के मुताबिक यूपी परिवहन निगम की बसों का जम्मू-कश्मीर की तीन सड़कों पर 816 किलोमीटर संचालन किया जाएगा। जबकि वहां की बसें भी यूपी में तीन मार्गों पर 1846 किमी. चलेंगी।

रोज चलने वाली यह बसें लखनऊ, कानपुर, मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों से वैष्णो देवी कटरा जाएंगी। इसी तरह यूपी की बसों का उत्तराखंड के 216 मार्गों पर करीब 1.40 लाख किमी तक संचालन होगा जबकि वहां की बसों का यूपी की 335 मार्गों पर करीब 2.5 लाख किमी तक संचालन होगा। निगम इन मार्गों पर साधारण बसों के अलावा नयी वातानुकूलित, वॉल्वो  व स्कैनिया बसें भी चलाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड के बीच इन मार्गों पर चलेंगी बसें

उत्तर प्रदेश परिवहन
दिल्ली-मेरठ-ऋषिकेश, दिल्ली-मेरठ-देहरादून, दिल्ली-कोटद्वार, दिल्ली-हल्द्वानी, दिल्ली-हरिद्वार, मथुरा-हरिद्वार, आगरा-सहारनपुर-देहरादून, आगरा-मेरठ- ऋषिकेश, मुरादाबाद-हल्द्वानी, मुरादाबाद-हरिद्वार-सहारनपुर, अलीगढ़- हल्द्वानी, बरेली-हरिद्वार, लखनऊ-देहरादून, कानपुर-ऋषिकेश, बहराईच-रूपैडिहा-हरिद्वार, वाराणसी-लखनऊ-बरेली-हरिद्वार, मथुरा-जयपुर-मथुरा-हरिद्वार, दिल्ली-मुरादाबाद-बनबसा-महेंद्रनगर (नेपाल)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें