फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 11 Oct 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राकेश कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शनिवार शाम तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार राकेश कुमार (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी के रामनगर बसंतपुर निवासी राकेश बिजनौर की शिवपुरी कॉलोनी में रहते थे। वह बिजनौर अंडरपास के पास छोले-भटूरे की दुकान लगाते थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बिजनौर-माती रोड पर एंक्रराइट स्कूल के पास पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश को पुलिस लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसे के बाद बस छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों ने उसकी पिटाई भी की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि राकेश के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। राकेश के परिवार में पत्नी सुघरी देवी और चार छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें