फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता-पुत्र के झगड़े में गई मां की जान

Sat, 13 Jun 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। सआदतगंज के कटरा विजन बेग स्थित जमाई टोला में बृहस्पतिवार देर रात पिता-पुत्र के बीच मारपीट में बीच-बचाव के दौरान मां मरजाना की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। नाराज मोहल्ले वालों ने आरोपी बेटे सलमान को हैंडपंप से बांध दिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और सलमान को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य के अनुसार, सलमान सिलाई और उसके पिता रईस जरदोजी का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात सलमान नशे की हालत में घर पहुंचा। रईस ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों में विवाद और मारपीट शुरू हो गई। मरजाना (60) ने झगड़ा रोकने की कोशिश की। इसी दौरान वह फिसलकर गिर गईं और बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो बेटियां खुशनुमा व सुमैया और बेटा कादिर है, जो ई रिक्शा चलाता है। घटना के समय कादिर घर पर नहीं था। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
मोहल्ले वालों ने पिता-पुत्र से नाराज होकर किया हंगामा
मरजाना की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भड़क उठे। उन्होंने सलमान को हैंडपंप से बांध दिया। मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि सलमान अक्सर नशे में मारपीट करता है। कुछ माह पहले उसने युवक की स्कूटी जलाई थी। उसने महिला फल विक्रेता का ठेला भी पलटा था। मोहल्ले वाले सलमान के पिता रईस से भी नाराज थे। उनका आरोप था कि रईस बेटे को समझाने के बजाय उसका पक्ष लेते थे। स्थानीय लोगों ने सलमान और रईस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सलमान पर मां को धक्का देने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस सलमान को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें