लखनऊ। डाक विभाग की ओर से लखनऊ परिमंडल के लिए डाक अदालत का आयोजन 30 जून को चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में किया गया है। परिमंडल की डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतें जैसे स्पीडपोस्ट, पार्सल, पंजीकृत पत्र, धनादेश, बचत बैंक व अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतों को 24 जून तक चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय, यूपी परिमंडल के सहायक निदेशक के पते पर भेजा सकता है।