फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वासः दो दिन के बच्चे की अंगुली डाल दी खौलते तेल में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधविश्वास इस कदर हमारे समाज में फैला हुआ है कि अपने बच्चे की जान भी लोग दांव पर लगा दे रहे हैं। गुरुवार को ऐसा ही एक मामला यूपी के बहराइच जिले के जिला अस्पताल में देखने को मिला।
विज्ञापन


यहां दो दिन के बच्चे की अंगुली अंधविश्वास के चलते ही खौलते हुए तेल में डाल दी गई। बच्चे की मां ने लोगों को जब इसकी कहानी सुनाई तो लोगों के रोयें खड़े हो गए।

बहराइच के जिला अस्पताल में 18 अगस्त को रिसिया कस्बे के पूरनपुरवा निवासी महिला सोमा ने एक बच्चा जना। बच्चा जन्म से बीमार था, जिसका इलाज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने शुरू किया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा की बच्चा धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। लेकिन, परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने इसे जमोगा बयार बताते हुए बच्चे की जान को खतरा बताया। बयार से निजात दिलाने के लिए उसकी अंगुली खौलते हुए तेल में दागने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन

दिल पर पत्‍थर रखकर खौलते तेल में डाली अंगुली

जिगर के टुकड़े की जान बचाने के लिए बेबस मां ने परिवार की महिलाओं की बात मानते हुए अपने दिल पर पत्थर रखकर सरसों के खौलते तेल में अपने लाल की अंगुलियां डुबो दीं। बच्ची की चीख निकली तो मां के आंसू भी निकल पड़े। मासूम की तबियत और बिगड़ गई।

गुरुवार को मां बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो डॉ. केके वर्मा बच्चे की हालत देखकर बिफर पड़े। बेबस मां ने डॉक्टर को आपबीती सुनाई तो चिकित्सक ने आगे से अंधविश्वास पर अमल न करने की हिदायत दी।

डॉ वर्मा ने कहा की अक्सर नवजात की जिंदगी को लेकर मां-पिता अंधविश्वास का सहारा लेतें हैं, जिससे मासूमों की जिंदगी खतरे में पड़ती है। इससे बचना होगा। लोगों में जागरूकता लानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें