फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, एक साथ निकला दोनों का जनाजा, नम हुईं लोगों की आंखें

Sat, 31 Aug 2019 04:10 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
1 of 5
गमजदा लोग - फोटो : amar ujala
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाजार निवासी एक युवक गुरुवार की रात खाना खाकर लेटा था। इसके बाद उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। जानकारी होने के बाद जब तक परिवारीजन युवक को अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। अचानक हुई बेटे की मौत के सदमे को मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गमजदा लोग - फोटो : amar ujala
एक ही परिवार में दो लोगों की मौत के बाद परिवार सहित बाजार में मातम छा गया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा चौकी अंतर्गत भंगहा बाजार निवासी सलाहुद्दीन उर्फ नाना (35) पुत्र शहादत अली गुरुवार की रात खाना खाकर लेटा हुआ था। इसी बीच अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया, जिसकी जानकारी सलाहुद्दीन ने परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन

3 of 5
गमजदा लोग - फोटो : amar ujala
परिवारीजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक सलाहुद्दीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की अचानक मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इस बीच बेटे की मौत का सदमा सलाहुद्दीन की मां खातूना (60) बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसे दिल का दौरा पड़ गया।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इससे बेटे की मौत के करीब 20 मिनट बाद मां की भी मौत हो गई। अचानक मां-बेटे की मौत होने से परिवार सहित भंगहा बाजार में मातम छा गया। शुक्रवार को मां और बेटे का जनाजा एक साथ निकला, जिसे देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गमजदा लोग - फोटो : amar ujala
वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने बताया कि मां और बेटे की मौत इत्तिफाकिया है। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें