फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: बलरामपुर में धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या, मृतक की पत्नी-बच्चे घर से गायब

Tue, 15 Oct 2024 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले की नगर कोतवाली में धारदार हथियार से हमलाकर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनार गांव में मंगलवार को मां-बेटे की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सोनार गांव में खेत के बीच बने मकान में रह रहे मुन्नू उर्फ रामलाल (45) व लखराजी (80) का शव कमरे में मिला है। मंगलवार की दोपहर इसकी जानकारी पुलिस को हुई है। मृतक की पत्नी व उसके बच्चे घर से गायब हैं।

प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक रंजिश का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी विकास कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें