फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गरीबों को मिले सबसे अधिक आशियाने : ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मकान का सपना पूरा करने में यूपी अव्वल

Mon, 03 Jan 2022 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 17 लाख 2 हजार 987 आवासों का निर्माण किया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में 26 लाख 15 हजार आवास आवंटित भी कर दिये गये हैं। इसी तरह से मुख्यमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 1,08,495 लोगों को आवास का तोहफा सरकार ने दिया है।
विज्ञापन
पीएम आवास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में गरीबों को सबसे अधिक आशियाने मिले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को आवास दिए हैं। योगी सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का सपना पूरा किया है। मुसहर और वनटांगिया वर्ग के साथ पहली बार यूपी में कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों को भी बड़ी संख्या में मकान आवंटित किया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 17 लाख 2 हजार 987 आवासों का निर्माण किया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में 26 लाख 15 हजार आवास आवंटित भी कर दिये गये हैं। इसी तरह से मुख्यमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 1,08,495 लोगों को आवास का तोहफा सरकार ने दिया है। इनमें मुसहर वर्ग को 42,094 आवास, वनटांगिया वर्ग को 4822 आवास और कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों को 3686 आवास दिये गये हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को भी योगी सरकार में अपना मकान मिल गया है। यह पहली बार है जब किसी सरकार ने मुसहर और वनटांगिया वर्ग के साथ-साथ कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों के बारे में भी सोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें