फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार शिक्षामित्रों को करना होगा और इंतजार

Thu, 18 Jun 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने के लिए तत्काल 22,874 पद चाहिए। बेसिक शिक्षा विभाग के पास मौजूदा समय इतने पद नहीं हैं। इसलिए दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षा मित्रों को समायोजन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण में शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए 30 जून तक की समय सीमा तय की है।
अखिलेश सरकार 2017 के विधानसभा चुनाव में शिक्षा मित्रों को समायोजित करने का पूरा सियासी लाभ चाहती है।

कार्यक्रम में हालांकि प्रशिक्षु शिक्षकों को भी बुलाया गया था, मगर मुख्यमंत्री का पूरा भाषण शिक्षा मित्रों पर ही केंद्रित रहा। कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों के समायोजन का पूरा लेखाजोखा भी रखा गया।

प्रदेशभर के प्राइमरी स्कूलों में कुल 1.71 लाख शिक्षा मित्र रखे गए। सरकार ने शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बनाने का निर्णय किया।
विज्ञापन


पहले चरण में 58,826 प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जा चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

68 हजार से ज्यादा शिक्षामित्रों को बनाया जा चुका है शिक्षक

दूसरे चरण में 91,104 शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया जाना है। इसमें से 68,230 शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया जा चुका है, शेष 22,874 को अभी शिक्षक बनाया जाना बाकी है। स्थिति यह है कि विभाग के पास सभी शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए पद ही नहीं है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा मित्रों को समायोजित करने के लिए 22,000 शिक्षकों का पद बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी।

वित्त विभाग ने कहा कि पहले केंद्र सरकार से सर्व शिक्षा अभियान के तहत इन पदों के वेतन की मंजूरी ली जाए। इसके चलते पद बढ़ाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है। इसलिए दूसरे चरण के सभी शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने के लिए इंतजार करना पड़ा सकता है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता कहते हैं कि शिक्षा मित्रों के समायोजित करने का निर्देश दे दिया गया है। कुछ जिलों में पद न होने की समस्या आ रही है, लेकिन जैसे ही पद रिक्त होंगे उन्हें समायोजित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें