फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीयूईटी की अपेक्षा सीधे प्रवेश प्रक्रिया पर भरोसा ज्यादा

Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीयूईटी की अपेक्षा सीधे प्रवेश प्रक्रिया पर भरोसा ज्यादा
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सीयूईटी की अपेक्षा स्नातक में सीधे प्रवेश के लिए अधिक संख्या में आवेदन आए हैं। हालांकि, स्नातक में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस बार स्नातक स्तर पर गैर सीयूईटी माध्यम से 935 सीटों के सापेक्ष 1850 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीयूईटी के माध्यम से अभी तक 900 आवेदन ही आए हैं। इस बारे में विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। तारीख नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस तरह आए आवेदन

बीकॉम एलएलबी की 120 सीटों पर 182
बीफार्मा 60 सीटों पर 438

बीए 400 सीटों पर 452
बीवीए 50 सीटों पर 62

बीपीओ 25 सीटों पर 64
बीएससी आईटी 40 सीटों पर 85

बीकॉम 120 सीटों पर 187

परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम मौका कल
पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है, इसके बाद आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। विवि के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो आवेदन नहीं कर पाए थे वह वह बची हुई सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 25 जुलाई के बाद फिर काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। आवेदन के लिए वेबसाइट dsmru.up.nic.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें