पिछले साल शुरू की गई सीएम युवा हब स्कीम के तहत युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा। विश्व बैंक पोषित संकल्प योजना के तहत आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से पिछड़े और जनजातीय समुदायों के लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए विशेष परियोजनाएं संचालित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम को विस्तार देते हुए अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों व युवाओं को इसमें शामिल करने की तैयारी है। इस वर्ष 16 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के सहयोग से पब्लिक प्राइवेट मोड पर संचालित किया जाएगा। इसी तरह हर गांव या दस हजार की आबादी पर जन सेवा केंद्र स्थापित कर 4.5 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य है।