फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 लोगों से 9.76 करोड़ की ठगी, कंपनी के छह निदेशकों पर दर्ज हुआ केस, जांच शुरू

Tue, 10 Nov 2020 04:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर विश्वास ट्रेडिंग कंपनी ने करोड़ों रुपये ठगे। कंपनी के छह निदेशकों के खिलाफ 59 लोगों ने एक साथ विभूतिखंड थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के मुताबिक, बाराबंकी देवा निवासी अवधेश कुमार के मुताबिक, विश्वजीत विश्वास और उनके एजेंटों ने बाराबंकी में कार्यालय खोला था। कंपनी का मुख्य कार्यालय विभूतिखंड में था। 2019 में जीएस लॉन गोमतीनगर में विश्वास ट्रेडिंग ने एक बैठक की थी।

बैठक में अवधेश कुमार व उनके परिचित शामिल हुए थे। विश्वजीत विश्वास ने एक लाख रुपये पर चार प्रतिशत और पांच लाख निवेश करने पर 16 प्रतिशत की दर से लाभ देने की बात कही। इसके बाद अवधेश सहित 59 लोगों ने कंपनी में 9 करोड़ 76 लाख रुपये निवेश किया। शुरू के महीनों में लोगों पर भरोसा जताने के लिए कंपनी ने कुछ किस्तें खातों में भेजी। अगस्त 2019 से रकम खाते में आनी बंद हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रुपये वापस मांगे तो टाल-मटोल करने लगा

विश्वजीत विश्वास से रुपये वापस मांगे तो टाल-मटोल करने लगा। जालसाजों के चक्कर में फंसे अवधेश कुमार व उनके साथियों ने एडीसीपी पूर्वी अमित कुमार से मुलाकात कर शिकायत की थी, जिसकी जांच की गई।

इसके बाद विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के मुताबिक, पीड़ितों की तहरीर पर विश्वजीत विश्वास, शंकर गायन, धीरज श्रीवास्तव, संदीप मैत्री, भारत मोदी, विनोद मजूमदार उर्फराजू के खिलाफ जालसाजी, गबन व धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें