फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार पार, जिलाधिकारी भी हुए पॉजिटिव

विज्ञापन
More than 6000 Corona cases, 35 died
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बेकाबू कोरोना नए मरीजों और मौतों के मामले में रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को जहां वायरस ने 35 लोगों की जान ले ली, वहीं 6598 नए मरीज मिले। संक्रमितों में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी हैं। शुक्रवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। वह होम आइसोलेशन में रहते हुए ही कोविड प्रबंधन व दूसरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। उधर, कोरोना से राजधानी में अब तक की मौतों का आंकड़ा 1445 पहुंच चुका है। इनमें से 234 मरीजों की जान इसी महीने के 16 दिनों में हुई है। वहीं, केजीएमयू, एसजीपीजीआई, लोहिया, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु समेत अन्य अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ का संक्रमित होना जारी है।
विज्ञापन

पहली बार 40 हजार पार सक्रिय केस
लखनऊ में पहली बार सक्रिय केस 40 हजार से ज्यादा पहुंच चुके हैं। इस समय यह आंकड़ा 40,753 हैं। वहीं, संक्रमण को मात देने वाले 1675 लोग शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए। एक दिन में डिस्चार्ज के मामले में भी यह सर्वाधिक संख्या है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अगले कुछ दिनों को बेहद संवेदनशील माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें