फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रमिकों व छात्रों की वापसी हुई: अपर मुख्य सचिव गृह

Mon, 04 May 2020 04:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रमिकों व छात्रों को अलग-अलग राज्यों से लाया जा चुका है। हर रोज 18 से 20 ट्रेनें यूपी लाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों का किराया श्रमिक दे रहे हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह ने ये बातें सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि वापस आ रहे श्रमिकों की निगरानी के लिए हर जिले में वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह हर रोज क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण करें।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उद्योगों को चलाने में कोई समस्या न आए और रेड जोन वाले जिलों की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी करें।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को काम देने और राजस्व वृद्धि के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के राशन कार्ड पर यूपी में और यूपी के राशन कार्ड पर गोवा व कर्नाटक में लोगों को राशन मिला। यह बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2742 मामले आ चुके हैं। जिनमें से 1939 मामले सक्रिय हैं जबकि 758 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें