फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में भाग लेंगे 300 से ज्यादा कंपनियां, लखनऊ में होगा आयोजन

विज्ञापन
ट्रेड एक्स्पो के लिए ब्रोशर लांच किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए 23 से 27 जनवरी तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांच दिवसीय कार्यक्रम होने जा रहा है। यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, ओडीओपी उत्तर प्रदेश और इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (यूपीआईटीईएक्स) 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। इसमें करीब 300 सौ से ज्यादा प्रदर्शक व दो लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शनिवार को पीएचडी चैंबर विभूतिखंड में पत्रकार वार्ता करते हुए सह अध्यक्ष, यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई और प्रेसीडेंट टेक्निकल, राजेश निगम ने कहा कि यूपीआईटीईएक्स न केवल उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थान दिलाएगा, बल्कि यह राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा। विवेक अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन उप्र में प्लाईवुड क्षेत्र की संभावनाओं को जानने का बेहतरीन अवसर है। एलके झुनझुनवाला ने कहा कि स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए यह एक्सपो नई उम्मीद लेकर आएगा। इस माके पर संजीव अग्रवाल,अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ये संस्थाएं हैं सहभागी
यह आयोजन ओडीओपी उत्तर प्रदेश, इन्वेस्ट यूपी, यूपी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, गुजरात ओडीओपी, यूपीएसआरएलएम, राष्ट्रीय जूट बोर्ड, नाबार्ड, एफएमसीजी, हस्तशिल्प, लेदर प्रोडक्ट्स, फूड कोर्ट, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों के लिए समर्पित पवेलियन प्रस्तुत करेगा। इसमें रेडिको खेतान लिमिटेड, अधाता ग्लोबल लिमिटेड (टिंबरवर्क्ज़), केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोल्डी समूह, सिडबी और एसबीआई जैसी प्रमुख संस्थाएं भी सहभागी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें