यूपी में एक दिन में 135 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1673 हो गई है। चिंता की बात यह है कि कोरोना मुक्त घोषित किए जा चुके जिले प्रयागराज में भी तीन संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को कानपुर में 37, सहारनपुर में 24 और लखनऊ में 18 संक्रमित मिले। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार प्रदेश में अब तक 226 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
नए संक्रमित : कानपुर 37, सहारनपुर 24, लखनऊ 18, आगरा 13, वाराणसी व फिरोजाबाद 7-7, गौतमबुद्धनगर 6, संभल 4, रामपुर, बस्ती, मैनपुरी, प्रयागराज 3-3, अमरोहा व मथुरा 2-2, आजमगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़ 1-1।
यूपी में अब तक
आगरा में 346, लखनऊ 170, गाजियाबाद 48, गौतमबुद्ध नगर 112, लखीमपुर खीरी 04, कानपुर नगर 125, पीलीभीत 02, मुरादाबाद 104, वाराणसी 26, शामली 27, जौनपुर 05, बागपत 15, मेरठ 86, बरेली 06, बुलंदशहर 27, बस्ती 23, हापुड़ 18, गाजीपुर 06, आजमगढ़ 08, फिरोजाबाद 65, हरदोई 02, प्रतापगढ़ 06, सहारनपुर 123, शाहजहांपुर 01, बांदा 03, महाराजगंज 06, हाथरस 04, मिर्जापुर 04, रायबरेली 43, औरैया 09, बाराबंकी 01, कौशांबी 02, बिजनौर 28, सीतापुर 17, प्रयागराज 01, मथुरा 08, बदायूं 13, रामपुर 16, मुजफ्फर नगर 12, अमरोहा 23, भदोही 01, कासगंज 03, इटावा 03 और संभल में 07, उन्नाव 01, कन्नौज 07, संतकबीर नगर में 01 मैनपुरी में 05, गोंडा 01, मऊ 01, एटा 03, सुल्तानपुर में 02, अलीगढ़ में 05 और अयोध्या में 01 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। (सरकार के आंकड़े 1621 हैं। देर रात नए संक्रमित मिलने से आंकड़ा 1673 हो गया है।)