फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gharauni Certificate: 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को कल घरौनी प्रमाण पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री योगी

Wed, 22 Jun 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के सभी 75 जिलों में घरौनी तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को 10 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 10 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को गुरुवार को घरौनी प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिजिटल माध्यम से ग्रामीणों को उनके आवास का मालिकाना हक दिलाने के लिए ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी प्रमाण पत्र) सौंपेंगे।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि घरौनी मिलने से गांवों में संपत्ति विवादों में कमी आएगी। ग्रामीणों को आवास बनाने के लिए बैंक से ऋण मिलने की राह आसान होगी। प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत सभी 75 जिलों में घरौनियां तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अभिलेख तैयार करने के लिए 1,10,313 ग्रामों को चिह्नित किया गया है। 20 जून तक प्रदेश के कुल 68,641 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


23,287 ग्रामों में कुल 34,28,305 घरौनियां तैयार हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 23 दिसंबर, 2021 तक 5 चरणों में कुल 15,940 ग्रामों में 23,47,243 घरौनियों का वितरण हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें