फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा : ईद-उल-अजहा 21 को, हज व कुर्बानी की आशंकाओं को दूर करेगी हेल्पलाइन

Sun, 11 Jul 2021 11:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चांद होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा अब 21 जुलाई को मनाई जाएगी। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ईद उल अजहा का चांद होने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक माह जिलहिज्ज का चांद रविवार को दिखाई दिया। अब ईद उल अजहा यानि बकरीद 21 जुलाई को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चांद होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा अब 21 जुलाई को मनाई जाएगी। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ईद उल अजहा का चांद होने का एलान किया। मौलाना ने कहा कि 12 जुलाई को जिलहिज्ज पहली तारीख होगी। इसके अलावा इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी ईद उल अजहा का चांद होने का ऐलान किया है।

विज्ञापन



बकरीद पर कुर्बानी, हज और इबादतों की आशंकाओं को हेल्पलाइन के जरिये दूर किया जाएगा। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रविवार को कुर्बानी हेल्पलाइन का आगाज किया। ऐशबाग ईदगाह स्थित दारुल उलूम फरंगी महल में हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए मौलाना ने कहा कि कुर्बानी, हज और अन्य इबादतों के सही होने के लिए मसायल का जानना जरूरी है। इसके बिना खुदा की इबादत का हक अदा नहीं किया जा सकता। कुरान पाक में ईमान वालों से कहा गया कि अगर तुमको किसी चीज के बारे में मालूम न हो तो जानकारों से पूछ लो। मौलाना ने कहा कि हेल्पलाइन पर कुर्बानी की अहमियत के साथ-साथ नमाज व अन्य समस्याओं से संबंधित सवाल भी पूछे जा सकते हैं।




12 जुलाई से काम करेगी हेल्पलाइन
मौलाना ने बताया कि हेल्पलाईन 12 जुलाई से 24 जुलाई तक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक काम करेगी। हेल्पलाइन नंबरों, ई-मेल, और व्हाट्सएप पर संपर्क कर अपनी शंकाओं को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर : 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677,
वेबसाइट www.farangimahal.in       
ई-मेल : imamkrashred@gmail.com

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें